गोंडा- जिले के नवाबगंज क्षेत्र में रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को करीब तीन दिन बाद गैस की सप्लाई पहुंची, तो भार्गव भारत गैस एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह ठप थी, जिससे कई घरों में रसोई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। जैसे ही एजेंसी पर गैस पहुंचने की सूचना फैली, बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया, जिसके चलते मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद ही सिलेंडर मिल सका। एजेंसी संचालक रमाकांत भार्गव के अनुसार, सप्लाई में देरी के कारण एक साथ भीड़ बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि गैस की कोई स्थायी कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके बावजूद, क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीड़ और समय पर आपूर्ति न होने से लोगों की दिक्कतें बनी हुई हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि नियमित रूप से सप्लाई होती रहे, तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।

एमडी न्यूज गोंडा अजीत कुमार यादव

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *