रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू। बाराबंकी।

बाराबंकी। जनपद के त्रिवेदीगंज ब्लॉक के मकनपुर गांव में बार-बार एक ही समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर खराब पड़ी सोलर लाइटों से ग्रामीण काफी परेशान हैं। लोग कई बार इसको लेकर प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन लोगों को सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। जमीनी स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे प्रशासन की मंशा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर इतने छोटे काम के लिए ग्रामीणों को इतना भटकना क्यों पड़ रहा है। इस के लिए कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है।अखिर ग्रामीणों की समस्या को नजरंदाज क्यों किया जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर कोई गलत काम को अंजाम दिया जा सकता है, इसके लिए भी गांव में डर का माहौल है।

दरअसल, मामला ये है, गांव की मुख्य सड़कों, चौराहों पर स्थानीय सांसद द्वारा सोलर लाइटें लगवाईं गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इनकी स्थिति खराब हो गई और जलना बंद हो गई। लाइटों को गांव में उजाले के उद्देश्य से लगाया गया था। लेकिन इनमें तकनीकी खराबी के कारण गांव में फिर से अंधेरा छा गया है। गांव के लोगों के काफी प्रयासों के बाद ये लाइटें लग पायी थी। लेकिन अब ये खराब पड़ी हुई है। इनकी मरम्मत के लिए कोई भी शासन-प्रशासन का जिम्मेदार व्यक्ति सामने नहीं आ रहा है। प्रशासन की मंशा को लेकर भी लोगों में रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है, की अगर सही समय पर लाइटों को नहीं सुधारा गया तों किसी अनहोनी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। क्योंकि हमनें इसको लेकर उन्हें काई बार अवगत कराया है। अगर प्रशासन अपनी भलाई चाहता है, तो हमारी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से ठीक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *