बिसौली : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले नगर में तिरंगा बाईक रैली निकाली गई। पत्रकारों के जोशीले देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से राहगीर खासकर युवा भी नारे लगाते देखे गए। लोनिवि गेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई बाईक तिरंगा यात्रा अटल चौक, बैनी महाराज, धुबिया ताल, बुधबाजार, मुख्य चौराहा, पुलिस चौकी, आसफपुर रोड, तहसील परिसर होती हुई गेस्ट हाउस जाकर विसर्जित हुई। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के जिला महामंत्री मुकेश वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता, सचिन जौहरी, एम सगीर, आईएम खान, ह्रदेश तिवारी, रामबाबू गुप्ता, सुनील मिश्रा, चंद्रपाल शर्मा, नीरज प्रधान, राजेश दीक्षित, बंटू तिवारी, सौरभ कुमार, राहुल शाक्य, विजय यादव, गौतम कुमार, विजय गौतम, राजेश कुमार, दानवीर, देवमोहन, मुनेन्द्र शर्मा, भूरा कुरैशी आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *