वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट
अयोध्या में डॉक्टरों की कथित लापरवाही से जच्चा और नवजात शिशु की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई।
छापे में चौंकाने वाला खुलासा:
अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही कोई कर्मचारी—पूरी टीम मौके से फरार पाई गई। हालात को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने तत्काल अस्पताल को सील कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी, वहीं नवजात शिशु भी जिंदगी की जंग हार गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
प्रशासन सख्त मोड में:
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सवाल बड़ा है:
क्या बिना डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल?
कितनी और जिंदगियां खतरे में थीं?
इस बड़ी लापरवाही पर अब पूरे जिले की नजर, आगे और खुलासे संभव…

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *