गोंडा- अपना दल कमेरावादी गोंडा द्वारा 3अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार 11 बजे से आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन गोंडा उतरौला मार्ग स्थित बैजनाथ चौधरी स्मारक इंटर कॉलेज -सोनबरसा , में होगा। जिसमें यूजीसी की मांग को लागू करने और पिछड़ा वर्ग जनगणना करने की मांग प्रमुख हैं, सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी पटेल विधायक सिराथू होगी, जिसके लिए सविता वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मंच, अपना दल कमेरावादी गोंडा ने अपने जिला उपाध्यक्ष महिला मंच सुशलेष वर्मा,रेनू वर्मा, जिला सचिव महिला मंच अपना दल कमेरावादी गोंडा, कंचन रानी राव, जिला उपाध्यक्ष माता साबित्री फाउंडेशन जिला -गोंडा ने विकास क्षेत्र पंडरी कृपाल व विकास क्षेत्र मुजेहना जिला -गोंडा का संघन जन सम्पर्क करके मातृशक्ति को सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए सम्पर्क किया, ताकि समाज में व्याप्त असमानता दूर हो और भाईचारा कायम हो,हमारा देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है। जिला अध्यक्ष महिला मंच सविता वर्मा ने क्षेत्र के महिलाओं बुजुर्गों और नौजवान लोगों सम्मेलन में शामिल होनेका निवेदन किया और कहा कि बहन डॉ पल्लवी पटेल जी का साथ दे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed