जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

बाराबंकी। मसौली बूढ़े माँ बाप एव परिवार की परवरिश के लिए प्रदेश कमाने गये युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पर घर परिवार एव गाँव मे कोहराम मच गया परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी पूर्व प्रधान का पुत्र है जो मध्य प्रदेश मे एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम करता था।


बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी पूर्व प्रधान जगदीश यादव का 31 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बीते एक वर्ष से एक रेलवे ठेकेदार के साथ कटनी मध्य प्रदेश में काम करता था गत 31 मार्च को चित्रकूट एक्सप्रेस से घर के लिए निकले युवक की अंतिम बार रात्रि करीब 10 बजे परिजनों से मोबाइल पर बात हुई उस समय अरुण बहुत घबराया हुआ था और अंतिम बार यही कहा कि मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है तथा मेरी जान का खतरा है इसके बाद से अरुण कुमार का मोबाइल स्विच ऑफ़ हो गया परिजनों ने तमाम बार प्रयास किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ़ मिला किसी अनहोनी घटना को लेकर चिंतित परिजनों ने रेलवे ठेकेदार से जानकारी ली तो ठेकेदार ने बताया कि अरुण कुमार को चित्रकूट एक्सप्रेस मे बिठा दिया गया था जो घर आ रहा है।


कटनी रेलवे स्टेशन से लखनऊ जंक्शन तक चित्रकूट एक्सप्रेस को पहुंचने मे 11 घंटा 20 का समय लगता है रात्रि 10 बजे से कटनी रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस रवाना होती है जो सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंच जाती है अब सोचने वाली यह बात है कि कटनी रेलवे से चला अरुण कुमार क्या लखनऊ रेलवे स्टेशन तक आया कि नहीं आया क्योकि अरुण कुमार के मोबाइल की अंतिम लोकेशन गुरुवार की सुबह 8 बजे तक सक्रिय रहा। और उसी दिन अरुण कुमार का शव जहां से चला था उसी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर पड़ा मिला जो मामले को कही न कही सोचने को मजबूर कर दे रही है। घटना के बाद से परिजनों मे हाहाकार मचा हुआ है पत्नी दो बच्चों सहित बूढ़े माँ बाप का रो रिकर बुरा हाल है परिजन शव को लेने के लिए कटनी मध्य प्रदेश गये हुए है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed