जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित सुनंदा इंडियन गैस सर्विस व केसरीपुर ग्राम स्थित लोधेश्वर इंडियन गैस वितरण एजेंसी पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी है यह लंबी लंबी लाइन सरकार के दावों को झूठा ठहरा रही है सरकार के द्वारा दावा किया जा रहा है की गैस एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस है लेकिन कही सरवर की दिक्कत तो कहीं पर उपभोक्ताओं को 15-15 दिन बुकिंग के हो गए हैं लेकिन उनको डीएससी नंबर जनरेट नहीं किया गया है।

बिना डीएससी नंबर के उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही इसलिए उपभोक्ता सुबह से लेकर शाम तक अपनी बाइक वी साइकिल पर सिलेंडर बांधकर इस एजेंसी से उस एजेंसी तक चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन इन गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है शायद इस देश में गरीब होना सबसे बड़ा गुनाह है सरकार ने पहले तो कई तरह की योजनाएं चलाई महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस वितरण की गई वह चूल्हे वितरण किए गए।

लेकिन अब वक्त ऐसा आ गया है कि वहीं महिलाएं चक्कर काट रही हैं किन्ही की केवाईसी नहीं है किसी की पासबुक बंद है और किन्ही का डीएससी नंबर जनरेट नहीं किया गया।
ऐसे में उपभोक्ता सुबह से लेकर शाम तक लाइनों में लगे रहते हैं जिनको गैस वितरण नहीं हो पा रही है।

