बिसौली : मंडी समिति को चोर लुटेरों ने खास निशाना बना रखा है। बीते दिनों गल्ला व्यापारी से पांच लाख रुपए की लूट का प्रयास हुआ तो बीती रात चोरों ने परिसर स्थित नवीन अग्रवाल की आढ़त से इन्वर्टर व बैटरा चोरी कर लिया। पीढ़ित व्यापारी ने व्यापारी नेता केपी मौर्य के साथ जाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो चौकी इंचार्ज विश्नोई ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। यहां बता दें कि बीते दो माह में मंडी समिति में यह तीसरी घटना है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी कई बार मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से पुलिस गश्त की मांग कर चुके हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि मंडी परिसर में तीन तीन गार्ड की तैनाती के बावजूद चोर अपने काम को बखूबी अंजाम दे जाते हैं। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे। व्यापारियों का कहना है कि लाखों रुपए टैक्स देने के बावजूद उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। व्यापारी नेता केपी मौर्य ने अधिकारियों से मंडी परिसर में पुलिस गश्त कराने की मांग की है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *