बाराबंकी। शनिवार को डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया के सौजन्य से ग्राम पंचायत सैदाबाद में स्थित पंचायत भवन के सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. अजय कुमार ने उपस्थित मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उचित परामर्श प्रदान दिया इस दौरान कुल 75 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया तथा स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अस्पताल की स्टाफ नर्स निर्मला देवी व बीना वर्मा, फार्मेसिस्ट राजबंधु, लैब तकनीशियन पंकज सिंह, पीआरओ राजकुमार वर्मा, रिसेप्शनिस्ट स्वप्निल शर्मा एवं वार्ड बॉय महेंद्र सहित अन्य सहयोगियों ने भी सहयोग रहा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनय वर्मा ने ऐसे जनहितकारी आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *