चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को संबंधित जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन
बाराबंकी।शनिवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एवं प्राइवेट स्कूलों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया।दिए गए ज्ञापन में दर्शाया गया है कि सभी प्राइवेट/निजी स्कूलों में एन सी ई आर टी की किताबें लागू कर पर्याप्त उपलब्ध कराई जाएं।मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के अध्यापकों को सरकार द्वारा उचित मानदेय दिया जाए। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब,असहाय व अनाथ बच्चों की पूरी शुल्क,ड्रेस एवं किताबों की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाए।

प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता कराने हेतु लागू मानकों में सरलीकरण किया जाए।खंड शिक्षा अधिकारियों के संरक्षण में कई वर्षों से संचालित सभी अमान्य विद्यालयों को आसान तरीके से तत्काल मान्यता प्रदान की जाए अथवा उच्च स्तरीय टीम द्वारा जांच कराकर संरक्षणकर्ता अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए।इसी के साथ ही चेयरमैन श्री यादव ने यह भी बताया कि एक ज्ञापन रजिस्टर्ड डाक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भेजा जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सिंह,मातृशक्ति जिला प्रभारी शबनम बानो, मातृशक्ति जिला प्रमुख महासचिव चांदनी बानो,नवाबगंज तहसील सचिव राम जी दीक्षित,देवा ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोरथ,शाहिद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
