रिपोर्ट नसरुद्दीन अंसारी

लखीमपुर खीरी। आपको बता दूं पूरा मामला थाना शारदा नगर के ग्राम सभा बड़ा गांव का है। जहां पर देखा जाए तो चोरों का आए दिन बोलबाला रहता है इससे पहले कई चोरी को अंजाम दे चुके हैं लेकिन अभी तक थाना शारदा नगर पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई। बीती रात तकरीबन 12:00 बजे फिर चोरों ने बड़ागांव मोहल्ला मनिकौड़ा मैं एक घर में छलांग लगाइ। तभी मोहल्ला वासियों ने चोरों को दौड़ाया। आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन अभी तक कोई भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है । सूत्रों की माने तो फोर व्हीलर गाड़ी के साथ चोरी को अंजाम देते हैं।अब देखना है कि थाना शारदा नगर पुलिस क्या संज्ञान लेती है या यूं ही चोरों के हौसले बुलंद रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed