गांव में खुशी का माहौल, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने फूल माला पहना कर किया स्वागत

रामपुर: यूपीपीएससी की पीसीएस-2024 की परीक्षा में रामपुर जिले के सैदनगर क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी राहुल सैनी के सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार बनने पर रामपुर जिला योजना समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल सैनी रामपुर जिले के छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने परिवार के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यूपीपीएससी की पीसीएस-2024 की परीक्षा पास करने के बाद राहुल सैनी गांव दलेलनगर पहुंचे, तो गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने राहुल सैनी को फूलों का गुलदस्ता और माला पहना कर स्वागत किया और उनके पिता चंद्रसेन सैनी, भाई विनोद सैनी बंटी, विवेक सैनी मास्टर से भी मुलाकात कर मिठाई खिला कर बधाई दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed