बाराबंकी रामनगर कोतवाली क्षेत्र के चौकाघाट क्रॉसिंग के समीप रविवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला व उसका पुत्र 7 वर्ष व पति घायल हो गए सूत्रों के अनुसार टिहुरकी गांव की विनीता सिंह उम्र 32 वर्ष अपने पति निशांत सिंह और बेटे अदयांश 7 वर्ष के साथ अपनी बाइक यूपी 41 एसी 1926 से बाबा जगजीवन दास कोटवा धाम दर्शन करने जा रहे थे तभी जैसे वह चौकाघाट क्रॉसिंग का क्रॉस कर राष्ट्रीय राजमार्ग गोंडा बहराइच क्रॉस कर रहे थे तभी अचानक पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही सभी रोड पर गिर गए जिसमें विनीता के सिर पर गंभीर चोट लग गई वह हाथ कई जगह से फ्रैक्चर हो गया और बेटे अदया्ंस के सिर में चोट लग गई स्थानीय लोगों ने 112 व108 एंबुलेंस को तत्काल सूचित किया जिससे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विनीता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया खबर लिखने तक जिला अस्पताल से महिला को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था मौके पर पहुंचे रामनगर कोतवाली एसआई सत्रोहन और सिपाही सुजीत यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया दुर्घटना कर भागने वाली गाड़ी के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर अपनी जाच तेज की



