आज यू.पी. प्रेस क्लब लखनऊ में मुस्लिम अति पिछड़ा वर्ग (पसमांदा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव की हैसियत से शामिल होकर मैंने अपनी बात रखी, भाषण की शुरुआत में ही मैंने कहा कि मैं जातिवाद के खिलाफ हूं लेकिन जो बिरादरियां सामाजिक,राजनीतिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी हैं उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संघर्षरत हूं!
मैंने कहा उत्तर प्रदेश में हमारी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी की आबादी मुसलमानों की कुल आबादी का लगभग 6.25% और उत्तर प्रदेश की कुल आबादी का लगभग 3.90% है! इसी अनुपात में हमारी गद्दी बिरादरी को सभी राजनीतिक दलों में टिकट और पद मिलना चाहिए!
आज राजनीतिक हिस्सेदारी की इस सभा में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 प्रत्याशी घोषित किए गए जिनमें मेरा (मोबीन गाज़ी कस्तवी)भी नाम है!
हम अपने समाज के उत्थान के लिए संघर्षरत हैं ताकि अच्छे, पढ़े लिखे और मिशनरी लोग राजनीति में आगे आएं ,विधायक /सांसद बनकर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें!
आपका — मोबीन गाज़ी कस्तवी
एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ,
राष्ट्रीय महासचिव BAP,
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी AIGSF,
राष्ट्रीय सचिव BPMM,
लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता!


