दातागंज पुरैनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं,ब्लॉक दातागंज,पुरैनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायाब तहसीलदार दातागंज आनंद भूषण ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मीना मंच पुरैनी की बालिकाओं ने अतिथियों का बैज लगाकर व शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।इस अवसर पर न्याय पंचायत बसेला के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026 में सफल हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी के हिमांशु,शिवम,अभिनवऔर खुशी,संविलियन विद्यालय बेलाडण्डी की पलक सक्सेना,उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बसेला की दुर्गा,उनके अभिभावकों व शिक्षकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।न्याय पंचायत बसेला के प्रत्येक विद्यालय से एक एक मेधावी विद्यार्थी को भी सम्मानित किया गया।

न्याय पंचायत बसेला के प्राथमिक विद्यालय ढिलवारी व नगला बसेला निपुण घोषित हुए है उनके स्टाफ को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी का वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा वर्षभर में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यक्रमो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।इस वर्ष का स्टूडेंट ऑफ ईयर अवार्ड हिमांशु को मिला।

प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद क़ादरी ने कक्षा 8 के सभी बच्चों को समूह फोटो भेट किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज बदायूँ के प्रवक्ता सुरेंद्र मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नही होता ।इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।मुख्य अतिथि नायाब तहसीलदार आनंद भूषण ने विद्या के महत्व के बारे में बताया कि विद्या अर्जित करने से बच्चे के अंदर कौशल,आत्मविश्वास, स्वालंबन आदि गुणों का विकास होता है।उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की।इस अवसर पर ग्राम पुरैनी के सफाई कर्मी संजय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद क़ादरी ने किया।अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान जगदीश मौर्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीकिशन वर्मा, अंकुर गोयल,मोहम्मद राशिद क़ादरी,रजनीश कैशिक,मोहित,जगमोहन, मनोज शर्मा,आदित्य सक्सेना,राहुल ,रोहित पटेल,शुभम गुप्ता, प्रेमलता,डॉ मुकेश, अंजू सिंह,उर्वेश कुमार शर्मा एस एम सी अध्यक्ष, विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकगण,अभिभावकगण,एस एम सी सदस्य उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed