एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 05.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना मिलकखानम का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनमें अंकित की जाने वाली प्रवष्टियों एवं साफ सफाई को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर में बने मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुनकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed