बाराबंकी रामनगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकाघाट क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे में परिवार की गृहणी विनीता सिंह की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया दुर्घटना के समय तुरंत घायल विनीता सिंह व उनके पति निशांत सिंह पुत्र अद्यांश को उपचार के लिए सीएससी रामनगर भेजा गया था जहां पर विनीता के उपचार के दौरान गंभीर हालत को देखते हुए विनीता सिंह को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया था यहां उपचार के दौरान हालत ठीक ना होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया परिजन आस लगाए बैठे थे कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन रास्ते में ही विनीता सिंह ने दम तोड़ दिया विनीता सिंह अपने पीछे दो बच्चे जिसमें 10 वर्षीय अभिमन्यु सिंह और 7 वर्षीय अद्यान सिंह छोड़कर गई हैं जिसमें अद्यान सिंह का अभी इलाज चल रहा है मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है और हादसे में घायल निशांत सिंह सदमे में है सूत्रों के अनुसार गांव वालों का कहना है कि विनीता सिंह मिलनसार और सरल स्वभाव की महिला थी जो हमेशा दूसरों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती थी विनीता सिंह अपने परिवार के साथ बाबा जगजीवन दास कोटवा धाम को दर्शन करने जा रही थी जो की चौकाघाट क्रॉसिंग के पास दुर्घटना का शिकार हो गई इस घटना से पूरा गांव दुखी है गोंडा बहराइच नेशनल हाईवे यह हाईवे नहीं मौत का काल है जिसमें कई परिवारों की खुशियां दफन हो गई जब से या बाईपास बना है तब से इस मार्ग पर दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं इस हाइवे पर चौका घाट क्रॉसिंग के समीप अनगिनत एक्सीडेंट हुए हैं जिनमें कई परिवारों ने अपनों को खोया है चौकाघाट मड़ना कट के पास ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस की आवश्यकता की मांग कई बार ग्रामीणों ने रखी लेकिन आज तक शासन की तरफ से कोई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चालू की गई जो की दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण माना जाता है

