राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के तत्वावधान में आगामी 13 अप्रैल को सेवारत शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता सम्बन्धी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध करने हेतु मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन करेगा ।
मशाल जुलूस में शिक्षकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय संगठन के पदाधिकारी विभिन्न ब्लॉकों में जाकर शिक्षकों एवं संगठन पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में जनपद मुख्यालय पर आंदोलन में हिस्सा लेने का आग्रह कर रहे हैं ।
इसी परिप्रेक्ष्य में फतेहपुर ब्लॉक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक डॉ 0 राकेश सिंह ,जिलाध्यक्ष उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी एवं जनपदीय संयोजक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी । बैठक में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री आनंद वर्मा, अटेवा ब्लॉक संयोजक श्री राम मिलन वर्मा तथा टीचर्स सेल्फ केयर टीम के ब्लॉक संयोजक श्री संजय वर्मा और उनके ब्लॉक पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
इस बैठक में AIJTF के बैनर तले TET अनिवार्यता के विरोध में आन्दोलन के प्रथम चरण में राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश ,मुख्यमंत्री उ 0 प्र 0 एवं नेता प्रतिपक्ष उ 0 प्र 0 राज्य व केन्द्र को टेट अनिवार्यता को समाप्त किये जाने को लेकर मांगपत्र ईमेल व पोस्टकार्ड भेजने के कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारीगण को बधाई दी गयी।
आगामी प्रस्तावित मशाल जुलूस कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयोजन की प्रभावी तैयारी हेतु सभी संगठन सामूहिक रणनीति बनाकर अधिक से अधिक संख्या के साथ जनपद मुख्यालय बाराबंकी में आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें । सोशल मीडिया ,समाचार पत्र एवं शिक्षकों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए । इस बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला राघवेंद्र सर्व श्री दिनेश मौर्य, संगठन मंत्री श्री प्रवेश कुमार सिंह ,श्री प्रमेंद्र वर्मा, श्री विश्वजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी श्री जयकुमार ,ब्लॉक संयुक्त मंत्री श्री अरुण त्रिपाठी ,ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री शरद कुमार, श्री स्वतंत्र सिंह ,श्री उमेश सिंह, श्री राम सुचित ,श्री कुलदीप ,श्री मोहम्मद फैज,श्री त्रिपुरारी शरण, श्री मोहम्मद सुलेमान , श्री राज किशोर वर्मा , श्री अनिल कुमार, श्रीमती समर फातिमा ,श्रीमती शम्मो फातिमा, किरन रावत,श्रीमती कुमकुम वर्मा , श्रीमती शालिनी यादव , श्रीमती शेफाली सिंह, श्रृीमती कुसुम सिंह , श्रीमती रीमा श्रीवास्तव ,श्रीमती रीना सिंह एवं प्रीति सिंह आदि शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
