रामनगर – बाराबंकी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नायब तहसीलदार के पद पर श्री सूरज भारती को उनके घर बधाई देने पहुंचे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० अखिलेश कुमार वर्मा ।
बताते चलें कि जनपद बाराबंकी के रामनगर कस्बा निवासी श्री सूरज भारती का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है । ऐसे में रामनगर पी 0जी0 कॉलेज रामनगर, बाराबंकी के हिंदी विभाग के प्रभारी/एसोसिएट प्रोफेसर डॉ०अखिलेश कुमार वर्मा उनके घर पर पहुंचकर माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर सूरज भारती एवं उनके पूरे परिवार को बधाई दी। तथा अपना उदगार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि ” सफलता का मोती परिश्रम की सीपी में वास करता है ,असफलता ही सफलता की कुंजी होती है,पानी बर्फ बनकर चलनी में भी ठहर जाता है।” अर्थात सूरज भारती को ऊंचाइयों तक जाकर उन्नति के शिखर पर शिखरारुढ होने का आशीर्वाद दिया । प्रोफेसर वर्मा की बड़ी पूरानी परम्परा है कि जैसे ही अपनें शिष्यों की कामयाबी को सुनते हैं, तुरंत उनके घर बधाई देने पहुंच जाते हैं । इतना ही नहीं प्रोफेसर वर्मा के पढ़ाये सैकड़ों छात्र/छात्राएं विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में सेवारत हैं।जैसे – रितेश मौर्य-सहायक सांख्यिकी अधिकारी, बलरामपुर,रितू मिश्रा- असिस्टेंट प्रोफेसर शाहजहानपुर , रिंकू धीमान – प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज महोबा, अंबुज मिश्र- लेखपाल रामसनेहीघाट, बाराबंकी, ममता यादव- प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज पयागपुर, बहराइच आदि सेवारत हैं ।
तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
