
अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
मवई चौराहे पर आज एक नए डॉ अहमद होम्योपैथिक क्लीनिक भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरव अरोड़ा वारिस होम्योपैथिक चिकित्सक लखनऊ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. ताबिश (एमएस न्यूरो, फैजाबाद) एवं डॉ. आसिफ (एमएस ऑर्थो, लखनऊ) शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीरव अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आज के समय में सुरक्षित और प्रभावी इलाज का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। उन्होंने नए डॉ अहमद होम्योपैथिक क्लीनिक के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ताबिश एवं डॉ. आसिफ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के डॉ अहमद होम्योपैथिक क्लीनिक खुलने से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए मेडिकल स्टोर के सफल संचालन की कामना की।
