अटल विचार मंच के पदाधिकारिओ ने भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अटल विचार मंच के पदाधिकारिओ ने भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया।भाजपा आपदा राहत सेवा विभाग केजिला संयोजक एवं अटल विचार मंच के सचिब अजय शर्मा , प्रांतीय परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट, चौधरी विजय पाल सिंह, ठाकुर रिशिपाल सिंह , मदन लाल गुप्ता, डॉ पंकज सिंह आदि ने भाजपा के सस्थापक सदस्य रहे सदस्यों का अंग वस्त्र एवं माला पहना कर सम्मान किया। संस्थापक सदस्यों में भाजपा के वरिष्ठ नेता हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर होत राम वर्मा एडवोकेट, प्रथम महामंत्री ठाकुर महेंद्र पाल सिंह, और सलारपुर के मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव चांडक का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेज कर अभिनंदन किया गया।इस मौके पर अटल मंच के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक सदस्यों से पार्टी के संघर्ष के दिनो के स्मरण भी सुन कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी का 1980 में प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में हुआ था जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे डॉक्टर राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में संस्थापक सदस्यों ने मुंबई जाकर अधिवेशन में भाग लिया था।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed