जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी।जनपद के विकासखंड देवा स्थित ग्राम महारौंड निवासी राम चन्दर यादव जयगुरुदेव 80 का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को स्वर्गवास हो गया।जिनका राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑर्नर सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।इनके पिता का नाम कीड़ालाल यादव था।यह परम संत जयगुरुदेव जी महाराज के शिष्य थे।सन 1976 जयगुरुदेव महाराज को कांग्रेस सरकार ने जेल में बंद कर दिया था तभी हजारों जयगुरुदेव अनुयायियों ने जेल भरो आंदोलन कर दिया। मीसा डी आई आर के तहत हजारों लोग जेल गए थे।फिर मुलायम सिंह यादव की सरकार में इमरजेंसी के समय जेल जाने वाले सभी लोगों को मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी दर्जा देकर पेंशन भी लागू कर दी थी।

क्षेत्र में जयगुरुदेव नेता जी के नाम से पहचान रखने वाले राम चन्दर यादव को आज राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑर्नर सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव,पूर्व एम एल सी राजेश यादव राजू, जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव,जिला पंचायत सदस्य राजीव कुमार राजू,राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज कासिमगंज के प्रधानाचार्य राम प्रकाश यादव,ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता राम चंद्र राघौपुर,लोकतंत्र रक्षक सेनानी जिलाध्यक्ष राम मिलन मिश्रा,महासचिव सुशील एडवोकेट, उपाध्यक्ष लल्लू प्रसाद, गोकरन प्रसाद,जयगुरुदेव धर्म प्रचारक मथुरा के जिलाध्यक्ष बाराबंकी राम चंद्र यादव,तहसील अध्यक्ष राम कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल वर्मा,मामापुर न्याय पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश कुमार,गौरैया न्याय पंचायत अध्यक्ष राम संजीवन,न्याय पंचायत अध्यक्ष खेवली राधेश्याम, सहजराम,चंद्रशेखर एडवोकेट,सहजराम खलीफा,पत्नी सुमिरता,पुत्रगण राम सेवक ,रणविजय सिंह,पृथ्वीराज, पौत्रगण रंजीत,अजीत,उपेंद्र,ज्ञानेंद्र,पुष्पराज,पुष्पेंद्र,सावन सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
