एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता और रामपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद, जनाब मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी साहब ने कल कांग्रेस की वरिष्ठ और दिग्गज रहनुमा मोहसिना किदवई साहिबा के इंतकाल पर गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया।
​सांसद नदवी साहब कल सुबह अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर के दौरे पर थे, तभी उन्हें फोन पर मोहसिना किदवई जी के विसाल (निधन) की इत्तला मिली। खबर मिलते ही उन्होंने अपने तमाम प्रोग्राम मुल्तवी (स्थगित) कर दिए और फौरन नोएडा के लिए रवाना हो गए।
​नोएडा पहुँचकर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी ताज़ियत (संवेदना) पेश की और मरहूमा के आखिरी दीदार कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की। सांसद साहब उनके जनाजे में शरीक हुए और तदफीन (दफन) की रस्मों के दौरान भी मौजूद रहे।


​इस मौके पर सांसद नदवी साहब ने कहा:
​”मोहसिना किदवई साहिबा का दुनिया-ए-फानी से कूच कर जाना मुल्क की सियासत के लिए एक बड़ी क्षति है। वह न सिर्फ एक निहायत तजुर्बेकार सियासतदां थीं, बल्कि एक मुजाहिद-ए-आजादी (स्वतंत्रता सेनानी) खानदान से ताल्लुक रखती थीं। बाराबंकी की सरजमीं से उठकर उन्होंने राज्यसभा और लोकसभा में जो खिदमात अंजाम दी हैं, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वह साबिक वजीरे आजम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जी की बेहद मोतमिद (विश्वसनीय) और करीबी साथियों में शुमार थीं।”
​सांसद साहब ने आखिर में मरहूमा की मगफिरत की दुआ की और घर वालों को इस अजीम सदमे को बर्दाश्त करने के लिए सब्र की तल्कीन की ये जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *