तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के मौलाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण, पुस्तक वितरण एवं पुरस्कार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई, जबकि कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री रमेश चंद्रा रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी शुरुआत मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई।
इसके पश्चात सभी कक्षाओं में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि श्री रमेश चंद्रा ने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नया सत्र प्रारंभ हो चुका है और शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने का आग्रह किया तथा अभिभावकों से बच्चों को समय पर विद्यालय भेजने की अपील की, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़े।
उन्होंने शिक्षकों से भी नए सत्र में अधिक से अधिक अभिभावकों से संपर्क कर 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया और कहा की सरकार की मंशा को साकार करना हम सभी का लक्ष्य है। पूर्व शिक्षक राज बहादुर वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम निश्चित ही समाज को प्रेरित करते हैं l
इस अवसर पर राजबहादुर् वर्मा,प्रदीप महाजन ,वेदप्रकाश, सुरेंद्र कुमार , अमर दीप सिंह , आशुतोष वर्मा, रामानंद, रामपाल, डाo आशुतोष वर्मा, , मनीष बैसवार,समीर, सुभाष ,विकास जायसवाल सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा।
मंडल ब्यूरो चीफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *