मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी ग्रामीण महादिक अक्षय संजय ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने जमीन, राजस्व व पारिवारिक विवादों सहित कई शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

एसपी ग्रामीण ने सभी मामलों को प्राथमिकता से दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है।

इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों के जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed