एम डी न्यूज़ बहूआयानी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
मुरादाबाद, 11 अप्रैल 2026: शहर के सिविल लाइंस स्थित पंचायत भवन सभागार में शनिवार को अमर उजाला परिवार की ओर से ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह में मंडल के विभिन्न स्कूलों से आए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर के न्यू एज पब्लिक स्कूल के छात्र अनहद अली खां (सुपुत्र श्री अथर अली खां), रिदीम रस्तोगी पुत्र विजय रस्तोगी,, कृष गंगवार पुत्र राम गोपाल गंगवार,को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की। इस अवसर पर पदम श्री दिलशाद हुसैन sp मुरादाबाद व भारी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *