दिनांक 12.04.2026 को भानमऊ थाना जैदपुर निवासी रहीसा बानो पत्नी मोहम्मद आसिफ अपने मायके सहादतगंज थाना मसौली से ई-रिक्शा द्वारा अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत टांड़ पुरवा मजरे गोठिया के पास उनका बैग ई-रिक्शा से अचानक नीचे गिर गया। बैग गिरने की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद यूपी-112 व थाना जैदपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई घटनास्थल पर पहुँच कर गहन छानबीन की गई तथा सक्रियता दिखाते हुए बैग को बरामद किया और रहीसा बानो की उपस्थिति में बैग को चेक किया गया। बैग की जाँच करने पर उसमें रखे 4 से 5 लाख रुपये के कीमती जेवरात और कपड़े पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ कीमती सामान सकुशल वापस पाकर रहीसा बानो ने बाराबंकी पुलिस प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित प्रतिक्रिया और कार्यशैली की आमजन द्वारा सराहना की गई।

पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री सुधाकर सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
  2. का0 अमित कुमार यादव, का0 कांस्टेबल पवन सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
  3. PRV 7304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *