बाराबंकी:भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा जनपद बाराबंकी के नाका सतरिख चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी की जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों एवं आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज को शिक्षित एवं जागरूक बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर स्तर पर पूर्ण मनोयोग से प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री नीरज वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मान सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव, शैलेन्द्र कुमार, कुसुमलता, जिला संगठन मंत्री सुधीर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा, ब्लॉक बंकी मंत्री रोहित सिंह, ब्लॉक पूरेडलई मंत्री अजय चौधरी,रवि कनोजिया, नीरज कुमार सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed