जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

मसौली बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संघठन प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को मसौली ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौपते हुए दस दिवसीय हड़ताल शुरु कर दिया है।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपते हुए ग्राम रोजगार सेवक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार राव ने बताया कि ग्राम पंचायतो मे रोजगार सेवकों को सहायक पंचायत सचिव के रूप मे समायोजित किया जाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 4 अक्टूबर 2021 ए आर पालिसी की घोषणा की थी लेकिन उसको लागु नहीं किया गया। रोजगार सेवको को हटाने की प्रक्रिया मे तो तिहाई पंचायत सदस्यों की बहुमत के बजाय दो तिहाई ग्राम सभा के सदस्यों की व्यवस्था की जाय। मानदेय भुगतान की व्यवस्था को सरल किया जाय जिससे समय से रोजगार सेवकों को मानदेय मिल सके। ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बीते एक वर्ष से अधिक का बकाया है जिसे शीघ्र दिलाया जाय, तथा जाबचार्ट मे शामिल करते हुए विभागीय कर्मी घोषित किया जाय, कार्य मे पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सभी रोजगार सेवकों को इंद्राइड मोबाइल उपलब्ध कराया जाय तथा ग्राम रोजगार सेवकों को न्याय पंचायत स्तरीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागु की जाय तथा मृतक आश्रित को नौकरी दी जाय। ई पी एफ व्यवस्था लागु किये जाने की मांग की। ज्ञापन मे बताया गया कि शीघ्र मांग पूरी न होने पर विधानसभा का घेराव किया जायेगा।
इस मौक़े पर पुनेन्द्र कुमार, लालजी वर्मा, शुभराज चौहान, निधि वर्मा, रमाकांत वर्मा, अनुप सिंह, अनिल कुमार, सरोज कुमार, सीता कनौजिया, दिलीप कुमार, विपेन्द्र कुमार, मनोज कुमार गंगाराम, रजनीश कुमार, मिथलेश, सुधा, प्रभादेवी, राजेश कुमार, नीरज, देवकला सहित रोजगार सेवक मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed