जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम जलालपुर के निकट अंडरपास ओवरब्रिज बनाने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व खोदे गये गहरे गड्ढे किसी अनहोनी घटना के इंतजार मे है। सड़क से सटा खोदे गये गड्ढे राहगीरों खास कर बाईक सवारो के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।
बताते चले कि अतिव्यस्तम नेशनल हाइवे लखनऊ अयोध्या पर ग्राम जलालपुर के पास अंडरपास निर्माण के लिए करीब 8 फीट गहरे गड्ढे खोदे गये थे. लेकिन हैरानी की बात ये है कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक कार्य की शुरुआत नहीं की गयी और न ही मौके पर बैरिकेडिंग की गयी और, न चेतावनी बोर्ड और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था.की गयी है। जिससे हमेशा दुर्घटना की अशंका बनी रहती है खास बाईक सवारो का थोड़ा भी असुंतलन बिगड़ने पर अनहोनी घटना हो सकती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed