एमडी न्यूज
रिपोर्टर बृजेश मिश्रा
मनकापुर
हेडलाइन:*
गोण्डा डीएम प्रियंका निरंजन सख्त: बोलीं – घर-घर पहुंचे गैस सिलेंडर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गैस आपूर्ति की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसियों पर बुक किए गए घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के घर तक अनिवार्य रूप से की जाए। एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ न लगे, इसके लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी गैस एजेंसी या संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की ओर से आपूर्ति में अनियमितता, कालाबाजारी या मनमानी पाई गई तो तत्काल जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उपभोक्ताओं से मिल रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वितरण कर्मी उपभोक्ता से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा न लें और वजन में कटौती न करें।

बैठक में डीएम ने यह भी दोहराया कि शासन की मंशा है कि हर घर तक निर्बाध व पारदर्शी गैस आपूर्ति हो। इसमें कोताही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *