बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक

गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, गोला विधानसभा के ग्राम लक्ष्मण जती निवासी दलित समाज के मुन्ना लाल गौतम की बेटी ज्योति की शादी की मदद के लिए गोला स्थित सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक, दानवीर एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा एक बार फिर आगे आए हैं। ज्योति की शादी काजर कोरी के रामकिशोर के पुत्र आशीष के साथ हुई है। डॉक्टर कौशल वर्मा टीम के साथ पहुंचकर गरीब परिवार की बिटिया की शादी में दान दहेज के लिए एक फ्रिज,विभिन्न प्रकार के 51 बर्तन व नगदी लेकर पहुंचे,तो परिवारजनों एवं तमाम मेहमानों ने खुशी जाहिर की और डॉक्टर के इस कदम की सराहना की है। डॉक्टर का कहना है कि लक्ष्मण जती की उस भावुक शाम में जब एक बेटी अपने नए जीवन की दहलीज़ पर खड़ी थी, तब सहयोग और संवेदनाओं के साथ उस परिवार के साथ रहने का सौभाग्य मिला। जिससे बेटी के नए जीवन की शुरुआत को संबल दिया गया।
बेटी का विवाह सिर्फ एक रस्म नहीं,
यह विश्वास, सम्मान और संस्कारों का उत्सव होता है।जब समाज साथ खड़ा हो जाए।
तो हर बेटी का भविष्य और भी उज्ज्वल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा ही धर्म है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, इंजीनियर अभिषेक वर्मा,कवि मुनेंद्र प्रताप वर्मा,लाला राम वर्मा,हरीश पांडे आदि मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed