रिपोर्ट ,प्रशांत तिवारी/ हरदोई
हरदोई | थाना अरवल पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई
हरदोई। जनपद हरदोई में पिछले कई महीनों से बिजली ट्रांसफार्मरों से तेल और कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। थाना अरवल पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार तड़के पिलिया गटवासा गांव के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी और मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरों का एक गिरोह टीलिया घटवासा के पास चोरी की फिराक में है। जब पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई (आत्मरक्षार्थ फायरिंग) में अभियुक्त सत्येंद्र और गजेन्द्र घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 8 अभियुक्तों को दबोच लिया।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त सामान और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है:
नकद: ₹49,000 (चोरी का माल बेचकर प्राप्त)
वाहन: एक सफेद कार (घटना में प्रयुक्त)
तेल: 50 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल
सामग्री: 03 बंडल कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण।
असलाह: 02 अदद तमंचे (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस।
इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपियों में फर्रुखाबाद, कासगंज और हरदोई के शातिर अपराधी शामिल हैं:
सत्येंद्र (फर्रुखाबाद) – घायल,गजेन्द्र(कासगंज) – घायल,प्रवेश (फर्रुखाबाद),सुरेन्द्र (फर्रुखाबाद),अनूप (फर्रुखाबाद),मुनेन्द्र (हरदोई),रोहित (हरदोई),अजय (हरदोई) अपराधिक इतिहास मुख्य अभियुक्त सत्येंद्र और सुरेंद्र पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। यह गैंग हरदोई के अलावा मैनपुरी और फर्रुखाबाद में भी सक्रिय था। 31 मार्च और हाल के दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बिजली उपकेंद्रों से हुई चोरियों में इनका हाथ होने की पुष्टि हुई है।
सफलता पाने वाली टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह,उप निरीक्षक अभय सिंह, करुणेश पाठक,दीक्षा कटियार,कांस्टेबल डिगमोहन ,अंकुर,हेड कांस्टेबल वीरन , योगित,आशुतोष,भानु,एसओजी प्रभारी राजेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी अब्दुल जब्बार और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
