जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद से बाबा केदारनाथ धाम के लिए सातवां विशाल भंडारा कल, 18 अप्रैल 2026 को रवाना होगा। बाबा केदारनाथ सेवा समिति (बाराबंकी) द्वारा आयोजित यह भंडारा जलालपुर स्थित लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर से प्रस्थान करेगा।

यह भंडारा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा। समिति पिछले कई वर्षों से यात्रा सीजन के दौरान मंदिर के आसपास हजारों श्रद्धालुओं को भोजन सेवा प्रदान कर रही है।

भंडारे के लिए राशन से लदी गाड़ियां कल शाम चार बजे लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शहर का भ्रमण करते हुए केदारनाथ के लिए रवाना होंगी।

इस आयोजन में सेवादार डॉ. वीरेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, शिवकुमार यादव, बब्बू, सुशील गुप्ता, अरुण गुप्ता और प्रवीण गुप्ता सहित कई अन्य लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *