बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में रीवा सीवा कस्बे के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। कपिल गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक पर सवार थे।


इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कपिल, उनकी बहन और डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *