गोंडा उत्तर प्रदेश 15 अप्रैल को जेल से छूटने के बाद आरोपी ने गोंडा जेल से अपने घर तक समर्थकों के साथ कई किलोमीटर तक शक्ति प्रदर्शन किया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में गाड़ियां और मोटरसाइकिलें जुलूस में शामिल थीं। समर्थक ‘लल्लन दादा जिंदाबाद’ और ‘जेल का ताला टूट गया, शेर हमारा छूट गया’ जैसे नारे लगा रहे थे। यह वीडियो 15 अप्रैल का बताया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीओ करनैलगंज अभिषेक ने पूरे मामले में परसपुर पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शक्ति प्रदर्शन और विजय जुलूस निकाले जाने के बाद मृतक सपा नेता ओम प्रकाश सिंह के छोटे-छोटे बच्चे दहशत में है और वह अब घर से नहीं निकल रहे हैं। उदयभान उर्फ लल्लन सिंह को 19 जुलाई 2024 को परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला मोहल्ले में हुए सपा नेता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया गया था।

परसपुर पुलिस ने 23 जुलाई को उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 21 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए आरोपी के इस शक्ति प्रदर्शन से मृतक सपा नेता के परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजन इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोपी उदयभान को कई शर्तों पर जमानत मिली थी। 15 अप्रैल की देर शाम उसे गोंडा मंडलीय कारागार से रिहा किया गया था। आरोप है कि जमानत की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए यह जुलूस निकाला गया।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बावजूद परसपुर थाने की पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ करनैलगंज अभिषेक ने परसपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक तरीके से लोगों के अंदर दहशत फैलाने का भी काम जेल से छूटे आरोपी द्वारा किया गया है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
