मितौली खीरी, 21 अप्रैल 2026। दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर से दो लोग घायल जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकला।


पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर का है जहां दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो युवक सुशील कुमार आयु लगभग 35 वर्ष तथा राहुल आयु लगभग 25 वर्ष निवासी रामदीन पुरवा, अपनी पल्सर बाइक (नम्बर UP31CC9095) से बेहजम दवा लेने जा रहे थे ।

जिनको कस्ता गणेशपुर रोड पर भट्ठे के निकट सामने से आ रहे एच एफ डीलक्स बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सुशील कुमार तथा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एच एफ डीलक्स बाइक सवार मौका देखकर भाग निकला। मौके पर उपस्थित राहगीरों ने डायल 112 एवं एम्बुलेंस को सूचित करके घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *