उत्तर प्रदेश गोंडा जिले में 9वीं की छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।


जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान शक एक निजी स्कूल के शिक्षक आलोक कुमार द्विवेदी पर गया।
पुलिस ने तकनीकी और सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाते हुए उसे अयोध्या के लोलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह छात्रा को अपने साथ लेकर गया था।
पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। फिलहाल छात्रा को सुरक्षित रखने के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी देखरेख की जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, छात्रा घर से निकलते समय कुछ जेवर भी अपने साथ ले गई थी। घटना के बाद परिवार काफी परेशान रहा।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *