हसनपुर न्याय पंचायत स्तर की संकुल शिक्षक बैठक पी एस असोहना में संपन्न

बाराबंकी: फतेहपुर ब्लॉक के विभिन्न न्याय पंचायत क्षेत्रों में संकुल बैठक का आयोजन हुआ। इसी क्रम में मंगलवार को हसनपुर टांडा न्याय पंचायत की बैठक प्राथमिक विद्यालय असोहना में डाइट मेंटर राहुल सिंह सूर्यवंशी और नोडल सुनीत वर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।


डाइट मेंटर राहुल सिंह सूर्यवंशी ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से नामांकन में आ रही समस्याओं और समाधान पर चर्चा की,बेस लाइन एसेसमेंट, विशेष अनुसमर्थन को किस तरह से लागू किया जाए, नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावक से संपर्क, प्रोत्साहन प्रणाली, सुझावात्मक सलाह, वनडे फन डे जैसा प्रयोग किया जाए, समूह ग्रुप लर्निंग को लागू किया जाए, तीस कहानी तीस दिन जैसी एक्टिविटीज कराई जाएं, माह के अंत में कहानी प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता,आपसी संवाद,अनुभव साझा करने, समस्याओं के समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। संकुल बैठक को शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया गया। प्राथमिक विद्यालय असोहना की प्रधानाध्यापिका राजकुमारी साहू ने सभी का धन्यवाद दिया। बैठक में डॉ०विकास चंद्र शर्मा, मंडलीय संयुक्त मंत्री अर्जुन प्रसाद,सत्य प्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र वर्मा,सोनम सोनी, विनय कुमार के साथ ही संकुल के समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *