कानपुर न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर एक्सीडेंटल पीड़ित ड्राइवर ने जांच अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कंपनी के उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष कमेटी गठित कर जांच कराए जाने की मांग किया

बाबू पुरवा के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार हामिद हुसैन के बेटे आकिल हुसैन ने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि सोहन कुमार गुप्ता की ओमनी वैन कार नंबर UP 78 CT 5904 चल रहा था दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को जनपद फतेहपुर से वापस कानपुर आ रहा था थाना महाराजपुर के थोड़ा आगे ओमनी कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी की ओमनी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ड्राइवर आकिल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया

पीड़ित ने अपना इलाज प्राइवेट कराया न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जांच करता श्री नागेश मिश्रा ने जॉच किया इसके बाद भी कई बार बीत जाने के बाद भी क्लेम का रुपया नहीं आया पीड़ित ड्राइवर ने उधार कर्ज लेकर अपना इलाज कराया

पीड़ित ड्राइवर ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यालय मुंबई सहित अन्य कार्यालय में ईमेल करके क्लेम के संबंध में पत्र भेजा तो जानकारी प्राप्त हुई कि जांच अधिकारी श्री नागेश मिश्रा न होकर श्री अंकित सचान जी हैं परंतु मौके का निरीक्षण एक्सीडेंटल की जांच श्री नागेश मिश्रा ने किया था। परंतु कंपनी कार्यालय स्तर पर जांच अधिकारी श्री अंकित सचान के नाम आ रहा है


पीड़ित ड्राइवर जो एक्सीडेंट में घायल हुआ था आकिल हुसैन का कहना है कि मेरे पास और गाड़ी मालिक सोहन गुप्ता के पास श्री नागेश मिश्रा जांच अधिकारी आए थे कंपनी द्वारा मुझे बताया गया कि अंकित सचान जांच अधिकारी हैं

पीड़ित ड्राइवर आकिल हुसैन ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग किया है कि पूरे प्रकरण की कमेटी गठित कर जांच कराकर कार्रवाई करने की कृपा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *