नीरज कुमार सहायक तहसील संवाददाता, फतेहपुर बाराबंकी M.D News


भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन द्वारा समीर यादव संदीप को दूसरी बार युवा मंडल अध्यक्ष, अयोध्या की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के इस निर्णय को युवा नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर समीर यादव संदीप ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व तथा मध्यांचल अध्यक्ष युवा उत्कर्ष तिवारी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को किसान आंदोलन की विचारधारा से जोड़ना रहेगा। समीर यादव संदीप ने संगठन के मूल मंत्र “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” को दोहराते हुए कहा कि वे हमेशा किसानों, युवाओं और संविधान की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।

नीरज कुमार
सहायक तहसील संवाददाता, फतेहपुर बाराबंकी M.D News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *