एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश – अजीत यादव
गोंडा- जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चकपान गांव में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की जा*न चली गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन को घटना की वजह बताते हुए जमकर विरोध किया। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत चौबेपुर निवासी आकाश यादव अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह चकपान स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। और कार्रवाई की मांग करते हुए पहुंची पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव उठाने नहीं दिया। उनका कहना था कि गांव में कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है और लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन बना रहता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *