गौरव सक्सेना बरेली एम डी न्यूज़ की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस स्थानों में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है। बरेली की ये सभी छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की हैं। नंदिना गुप्ता ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की सुरभि यादव 97.00 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने संयुक्त रूप से प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों के 96.40 प्रतिशत अंक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। छात्रा चमन जहां ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया। चमन ने 96.20 प्रतिश अंक हासिल किए हैं। बरेली जिले के 130 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं कराई गई थीं। इंटरमीडिएट के 23,654 छात्र और 18,504 छात्राओं समेत कुल 42,158 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थीं। 12 मार्च तक परीक्षाएं हुईं। इसके बाद 18 मार्च से चार अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। बृहस्पतिवार शाम चार बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *