गोला गोकरणनाथ: लखीमपुर खीरी जिले के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए आज जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित रामनगर बगहा गांव पहुंचकर इंटरमीडिएट टॉपर उमाशंकर को सम्मानित किया।

लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी ने छात्र को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा उपहार भेंट कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर का उत्साहवर्धन करते हुए उसकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

डीएम ने छात्र के अभिभावकों से भी संवाद किया और कठिन परिस्थितियों में बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके संघर्ष, समर्पण और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उमाशंकर की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

जिलाधिकारी की इस पहल से गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने की सराहनीय पहल बताया। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।