बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक

*गोला खीरी। जनपद के जिला पंचायत सभागार में ‘ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एप्जा)’ द्वारा आयोजित भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जोरदार हुंकार भरी गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सूर्य प्रकाश मिश्रा को सर्वसम्मति से गोला तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी और जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ‘मीडिया निर्वाचन क्षेत्र एवं गार्डियन अधिकार आयोग’ के गठन के अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त एवं स्वतंत्र आयोग का गठन समय की मांग है।

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने और पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रहने पर आशीष गुप्ता और नितिन गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।

जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पत्रकार का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वहीं, चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।