बिल्सी(बदायूं) ।नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के 10वी के छात्र पवन श्रीवास्तव ने जिले में दसवाँ और विद्यालय में टॉप किया।जिसको बिल्सी विधायक ने आज कॉलेज परिसर पहुचकर टॉपर छात्र को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।विद्यालय परिवार ने बिल्सी विधायक का आभार व्यक्त किया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि मैं पवन को बधाई देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पवन ऐसे ही इंटर की परीक्षा में भी अपने कॉलेज और अपनी विधानसभा का नाम रोशन करें।मैं विद्यालय प्रबंध समिति एवम अध्यापकों को भी बधाई देता हूं कि इन्होंने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ऐसे बच्चों को शिक्षा देकर हमारे विधानसभा का नाम रोशन किया है।जो छात्र परिश्रम करेगा सफ़लता उसी को मिलेगी।जो परिश्रम करेगा वह उसे हासिल कर लेगा। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेश गुप्ता ,उप प्रबंधक डीके गुप्ता ,प्रबंध समिति से राजीव वार्ष्णेय ,संजीव वार्ष्णेय ,प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा,प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय,अध्यापकगण गीता रानी,शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शंखी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।