रिपोर्ट-धीरेंद्र कुमार
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बाराबंकी ने मारी बाजी…!
यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं के परिणाम जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। बाराबंकी की अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई—सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा। इन तीनों ने 97.33% अंक प्राप्त किए।वहीं 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक पाकर टॉप किया है।वहीं द्वितीय बरेली की नंदिनी गुप्ता- 97.20% व बाराबंकी की श्रेया वर्मा-97.20%, तृतीय बरेली की सुरभी यादव-97.00% और तृतीय टॉपर बाराबंकी की पूजा पाल-97.00% रही।

