गोण्डा – गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चौकी के पास आज सुबह 9 बजे एक नाले में 42 वर्षीय पिंटू वाल्मीकि का शव मिला है। पिंटू रानी बाजार के निवासी थे और पिछले तीन दिनों से लापता थे। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंटू वाल्मीकि के शव को नाले से बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान की।

नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिंटू वाल्मीकि 20 अप्रैल को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। देर रात जब पिंटू घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने गोंडा नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने 20 अप्रैल की देर रात ही रिपोर्ट दर्ज कर पिंटू की तलाश शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के कारण नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। गोंडा नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।