रिपोर्ट-अंशु तिवारी
लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड फूलबेहड़ क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल और गैस का संकट गहराता जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित होने से लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों का आरोप है कि इलाके में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी हो रही है।150 रपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं डीजल न मिलने से किसान अपनी सूखती फसलों को लेकर परेशान दिख रहे हैं।
पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी है। फूलबेहड़ सैदापुर साडा और महेवागंज पंप तो तेल न होने के कारण बंद हैं। सैदापुर के पंप पर लोग पेट्रोल टैंक आने पर शाम चार बजे से लाइन में लग गए। फ्यूल पंपों पर डीजल और पेट्रोल न मिलने से किसान, वाहन चालक और आम लोग परेशान हैं। सैदापुर पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में अधिकतम 100 रुपये और कार में 500 रुपये का ही पेट्रोल और किसान को 1000 रुपए तक दिया जा रहा है।

गांवों में कालाबाजारी
लौकिहां, सरवा, फूलबेहड़, और मील पुरवा सहित कई गांवों में कुछ लोग डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी कर रहे हैं। वे इसे लगभग 150रुपये से 200प्रति लीटर में कालाबाजारी कर बेच रहे हैं।घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
किसान किल्लत झेल रहा दिग्गज लोगों की चांदी
क्षेत्र के कई किसानों, लोगों कहना है कि गन्ने और केले व सब्जियां की हरी-भरी फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। डीजल न मिलने से खेतों में खड़ी फसलें सूखती जा रही हैं कुछ खेतों में गन्ना बुआई गेहूं कटाई, जिससे उन्हें भारी नुकसान का डर है। लेकिन शासन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को भूखे पेट सोना पड़ेगा क्योंकि जब नहीं होगा अन्न का दाना तो लोग क्या करेंगे।
गैस एजेंसियों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई है लेकिन ब्लेक मे सिलेंडर तुरंत मिल जाता है तो क्या सिलेंडर की कमी या कालाबाजारी करने का जरिया। ग्रामीणों के अनुसार, घरेलू गैस सिलिंडर 1800 रुपये में चोरी-छिपे बिक रहे हैं।
