बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व मायके आयी 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के जिंगले मे साडी के फंदे से लटकता मिला जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी बड़ागांव मे ले गये जहां चिकित्स्को ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता निवासी राजकुमार वर्मा की 25 वर्षीय पुत्री डाली का विवाह गत 6 फ़रवरी को थाना क्षेत्र के ही ग्राम शोभनपुरवा निवासी शिवविशाल वर्मा के पुत्र आकाश पटेल के साथ हुई थी तथा 21 अप्रैल को डाली के चाचा की पुत्री की शादी मे शामिल होने के लिए 17 अप्रैल को अपने मायके आयी थी शादी के बाद सारे मेहमान जा चुके थे इसीबींच शुक्रवार की दोपहर डाली ने अपने ही घर के आँगन मे पड़े जंगले मे साडी से फंदा लगा लिया।

दोपहर करीब 1 बजे मृतका का भाई आयुष पटेल घर आया तो बहन को फांसी के फंदे से लटकता देखकर आनन-फानन में फंदे को खोलकर सीएचसी बड़ागांव लेकर पहुचा जहां पर मौजूद चिकत्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। सीएचसी बड़ागांव की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मनदीपसिंह, रामजीपाल राजकरन सिंह ने परिजनों से जानकारी लेते हुए नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय की मौजूदगी मे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है समाचार भेजनें तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एव तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *